नाबालिग से दुष्कर्म की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नाबालिग से दुष्कर्म की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
भिनगा, श्रावस्ती। थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के पतिझिया चौकी के पास स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म संबंधी सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मामले में पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान ने बताया कि पुलिस को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म संबंधी सूचना प्राप्त हुई है। सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
सीओ के मुताबिक, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
पुलिस की जांच और सत्यापन के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







