पीएम मोदी के जन्मदिन पर अस्पताल पहुंचे विधायक राम फेरन पांडे, मरीजों में बांटे फल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
पीएम मोदी के जन्मदिन पर अस्पताल पहुंचे विधायक राम फेरन पांडे, मरीजों में बांटे फल
सीएचसी इकौना में मरीजों से मिले विधायक, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना
इकौना, श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे सीएचसी इकौना पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात कर फल वितरित किए और मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है।
विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। साथ ही कहा कि देश विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
सीएचसी इकौना में फल वितरण के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







