सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान की मिसाल, 16 स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़ाया मदद का हाथ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान की मिसाल, 16 स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़ाया मदद का हाथ
भिनगा जिला अस्पताल में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, स्वास्थ्यकर्मियों ने पेश की मानव सेवा की मिसाल
भिनगा, श्रावस्ती। प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान के आगमन से पहले ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाया। सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल के कुल 16 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प दोहराया।
रक्तदान को बताया जीवन बचाने का जरिया
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जिले में जनसेवा और जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
सीएमओ ने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं की निगरानी के साथ सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए गए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए गए इस प्रयास की प्रभारी मंत्री और स्थानीय प्रशासन ने सराहना की।
16 स्वास्थ्यकर्मियों का यह स्वैच्छिक कदम रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में मानव सेवा का संदेश भी देता नजर आया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







