नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कजरी तीज मेले को लेकर डीएम-एसपी ने संभाली कमान, पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर में तैयारियों की समीक्षा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

कजरी तीज मेले को लेकर डीएम-एसपी ने संभाली कमान, पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर में तैयारियों की समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कजरी तीज मेले को लेकर डीएम-एसपी ने संभाली कमान, पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर में तैयारियों की समीक्षा

श्रावस्ती। आगामी कजरी तीज मेला एवं कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सिरसिया क्षेत्र स्थित पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर परिसर में बैठक कर मेले की तैयारियों की समीक्षा की।

- Advertisement -Advertisement

- Advertisement -Advertisement

बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से पूर्व ही सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और आवागमन सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर में कजरी तीज एवं कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में प्रशासन ने मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने पर विशेष जोर दिया है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031