नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की बैठक – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विकासपरक योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

- Advertisement -Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का उद्देश्य तभी सफल माना जाएगा, जब उनका लाभ प्रत्येक बच्चे तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से शिक्षा विभाग की योजनाओं, नवाचारों तथा जनहित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने में सहयोग की अपेक्षा की।

- Advertisement -Advertisement

बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों से संबंधित तथ्यपरक जानकारी समय-समय पर मीडिया को उपलब्ध कराई जाए, ताकि जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सके।

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में हो रहा विकास

बैठक में बताया गया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जनपद के 982 विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

इसके अलावा—

  • 161 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय स्थापित किए जा चुके हैं।
  • सम्पूर्णता अभियान के तहत 167 बालिका शौचालयों का निर्माण कराया गया है।
  • 715 विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • 267 विद्यालयों में दिव्यांग शौचालयों का निर्माण प्रस्तावित है।
  • 277 विद्यालयों में बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है।
  • 880 विद्यालय फर्नीचर की सुविधा से संतृप्त हो चुके हैं।
  • 860 विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण पूरा हो चुका है।
  • ब्लैकबोर्ड, रंगाई-पुताई, रैंप, विद्युत उपकरण एवं समरसेबुल जैसी सुविधाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति हासिल करने की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं आधारभूत सुविधाओं का विकास बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उपलब्धियों की नियमित जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों की उपलब्धियों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031