नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिसवारा विवाद में बड़ा एक्शन: राजस्व निरीक्षक और लेखपाल निलंबित, जांच के आदेश – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

सिसवारा विवाद में बड़ा एक्शन: राजस्व निरीक्षक और लेखपाल निलंबित, जांच के आदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सिसवारा विवाद में बड़ा एक्शन: राजस्व निरीक्षक और लेखपाल निलंबित, जांच के आदेश

युवक की मौत के मामले में डीएम का कड़ा संज्ञान, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित हुई जांच समिति

श्रावस्ती। थाना गिलौला क्षेत्र के ग्राम सिसवारा, दा० भरथापुर में भूमि विवाद के निस्तारण के दौरान युवक की मौत के मामले में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल को निलंबित कर दिया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -Advertisement

प्रशासन के अनुसार, 22 सितंबर को भूमि विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम गांव पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच महिलाओं और एक पुरुष को पुलिस के सरकारी वाहन से थाने ले जाया जा रहा था।

- Advertisement -Advertisement

इसी दौरान वाहन में सवार कमलेश कुमार पुत्र बृजलाल निवासी मदारपुरवा, पुरुषोत्तमपुर ने वाहन का गेट खोलकर चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद प्रशासन ने प्रथम दृष्टया राजस्व निरीक्षक एवं हल्का लेखपाल की लापरवाही मानते हुए दोनों को निलंबित कर दिया। उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी संस्थित की गई है।

पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है। समिति घटना के सभी पहलुओं तथा राजस्व एवं पुलिस की भूमिका की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031