सड़क, नाली, बिजली से लेकर व्यापारियों की सुरक्षा तक… उद्योग-व्यापार बंधु की बैठक में उठे कई मुद्दे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सड़क, नाली, बिजली से लेकर व्यापारियों की सुरक्षा तक… उद्योग-व्यापार बंधु की बैठक में उठे कई मुद्दे
डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
भिनगा, श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में उद्योग बंधु, व्यापार बंधु एवं श्रम बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर एवं क्षेत्र की समस्याओं के साथ व्यापारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे जोरदार तरीके से उठाए गए।
बैठक में सड़कों की स्थिति, नालियों की व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत समस्या, यातायात व्यवस्था, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और व्यापारियों की सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने व्यापारियों एवं प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि व्यापारियों एवं आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार शुक्ला, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आलमगीर, वरिष्ठ जिला महामंत्री हामिद मंसूरी, अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, जिला मंत्री खालिद खान, सिराज, रईस अहमद सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







