नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिंदी शब्दकोश प्रतियोगिता में बलकार्मिकों ने दिखाई भाषाई दक्षता, हिंदी के प्रयोग को लेकर बढ़ाया उत्साह – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

हिंदी शब्दकोश प्रतियोगिता में बलकार्मिकों ने दिखाई भाषाई दक्षता, हिंदी के प्रयोग को लेकर बढ़ाया उत्साह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिंदी शब्दकोश प्रतियोगिता में बलकार्मिकों ने दिखाई भाषाई दक्षता, हिंदी के प्रयोग को लेकर बढ़ाया उत्साह

भिनगा, श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), भिनगा में हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत मंगलवार को अहिंदी भाषी क्षेत्र के बलकार्मिकों के लिए हिंदी शब्दकोश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में बलकार्मिकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी हिंदी शब्दावली और भाषाई दक्षता का प्रदर्शन किया।

- Advertisement -Advertisement

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बलकार्मिकों में राजभाषा हिंदी के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना, हिंदी शब्दावली के ज्ञान को समृद्ध करना तथा दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित करना रहा।

- Advertisement -Advertisement

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से विभिन्न हिंदी शब्दों के ज्ञान और उनके प्रयोग से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बलकार्मिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी भाषाई समझ का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा सहित निर्णायक मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

62वीं वाहिनी की ओर से हिंदी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से बलकार्मिकों को राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031