मिशन शक्ति के तहत श्रावस्ती पुलिस का सशक्त अभियान, गांव-गांव पहुंच रही ‘शक्ति मोबाइल टीम’
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मिशन शक्ति के तहत श्रावस्ती पुलिस का सशक्त अभियान, गांव-गांव पहुंच रही ‘शक्ति मोबाइल टीम’
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान तेज, छात्राओं को गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
श्रावस्ती। महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर श्रावस्ती पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के तहत शक्ति मोबाइल टीम विद्यालयों, गांवों, कस्बों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर रही है। चौपाल, संवाद कार्यक्रम और जनजागरूकता शिविरों के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को सुना जा रहा है तथा उन्हें सुरक्षा के उपायों, कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
पुलिस की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें ‘शक्ति दीदी’ के रूप में जोड़कर सामाजिक, मानसिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में अपने अधिकारों तथा सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।
🎓 छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान किशोरियों को गुड टच-बैड टच, सुरक्षित विद्यालय वातावरण और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही छात्राओं को सम्मानजनक आचरण, सड़क सुरक्षा नियम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किशोर न्याय अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।
श्रावस्ती पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







