नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मशीनों पर चढ़ा आस्था का रंग! 62वीं वाहिनी SSB में श्रद्धा और उत्साह से हुई विश्वकर्मा पूजा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

मशीनों पर चढ़ा आस्था का रंग! 62वीं वाहिनी SSB में श्रद्धा और उत्साह से हुई विश्वकर्मा पूजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मशीनों पर चढ़ा आस्था का रंग! 62वीं वाहिनी SSB में श्रद्धा और उत्साह से हुई विश्वकर्मा पूजा

एमटी पार्क में विधिवत पूजा-अर्चना, वाहनों और तकनीकी उपकरणों की भी हुई पूजा

भिनगा, श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), भिनगा के एमटी पार्क में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। इस दौरान वाहिनी परिसर में मौजूद वाहनों और विभिन्न तकनीकी उपकरणों की विधिवत पूजा की गई।

- Advertisement -Advertisement

कार्यक्रम में 62वीं वाहिनी के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बल कार्मिकों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

- Advertisement -Advertisement

इस अवसर पर कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा हमें अपने कार्य के प्रति परिश्रम, निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि तकनीकी संसाधनों और वाहनों की नियमित देखभाल के साथ उनका सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग कार्यकुशलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विश्वकर्मा पूजा के माध्यम से कार्यस्थल पर सुरक्षा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति जागरूकता का संदेश भी मिलता है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान वाहिनी परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031