नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान की मिसाल, 16 स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़ाया मदद का हाथ – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान की मिसाल, 16 स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान की मिसाल, 16 स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

भिनगा जिला अस्पताल में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, स्वास्थ्यकर्मियों ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

भिनगा, श्रावस्ती। प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

- Advertisement -Advertisement

प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान के आगमन से पहले ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाया। सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल के कुल 16 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प दोहराया।

- Advertisement -Advertisement

रक्तदान को बताया जीवन बचाने का जरिया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जिले में जनसेवा और जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

सीएमओ ने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की।

शिविर के दौरान रक्तदाताओं की निगरानी के साथ सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए गए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए गए इस प्रयास की प्रभारी मंत्री और स्थानीय प्रशासन ने सराहना की।

16 स्वास्थ्यकर्मियों का यह स्वैच्छिक कदम रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में मानव सेवा का संदेश भी देता नजर आया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031