नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , AIMIM के शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत 7 नामजद और 50-60 अज्ञात पर मुकदमा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

AIMIM के शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत 7 नामजद और 50-60 अज्ञात पर मुकदमा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

AIMIM के शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत 7 नामजद और 50-60 अज्ञात पर मुकदमा

बिना अनुमति रोड शो, यातायात बाधित करने और हुड़दंग के आरोप; काफिले के दर्जनों वाहनों के ऑनलाइन चालान

श्रावस्ती। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली के श्रावस्ती दौरे के दौरान हुए शक्ति प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति रोड शो निकालने, यातायात बाधित करने और हुड़दंग करने के आरोप में हाजी शौकत अली, पूर्व बसपा प्रत्याशी हाजी दद्दन खां समेत सात नामजद तथा 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

- Advertisement -Advertisement

पुलिस ने मामले में BNS की धारा 125, 189(2) और 281 के तहत कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है। इसके साथ ही काफिले में शामिल दर्जनों वाहनों के ऑनलाइन चालान भी किए गए हैं।

- Advertisement -Advertisement

ऑनलाइन चालान की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन लगातार बजते रहे। इसके चलते AIMIM खेमे में भी हलचल देखने को मिली।

बताया जाता है कि हाजी शौकत अली के काफिले को भिनगा में पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही।

मामला बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को लेकर कार्रवाई शुरू की और अब मुकदमा दर्ज करने के साथ ही काफिले में शामिल वाहनों पर ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई है।

पुलिस कार्रवाई के बाद बढ़ी सियासी हलचल

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के दौरान हुए इस घटनाक्रम के बाद श्रावस्ती में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। अब पुलिस की कार्रवाई को लेकर AIMIM समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031