कजरी तीज मेले को लेकर डीएम-एसपी ने संभाली कमान, पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर में तैयारियों की समीक्षा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कजरी तीज मेले को लेकर डीएम-एसपी ने संभाली कमान, पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर में तैयारियों की समीक्षा
श्रावस्ती। आगामी कजरी तीज मेला एवं कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सिरसिया क्षेत्र स्थित पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर परिसर में बैठक कर मेले की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से पूर्व ही सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और आवागमन सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।
पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर में कजरी तीज एवं कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में प्रशासन ने मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने पर विशेष जोर दिया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







