नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर वीरगंज बाजार में निकली जागरूकता रैली – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर वीरगंज बाजार में निकली जागरूकता रैली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर वीरगंज बाजार में निकली जागरूकता रैली

लोक अदालत के महत्व और लाभों के प्रति आमजन को किया जागरूक

श्रावस्ती। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को तहसील जमुनहा के वीरगंज बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई।

- Advertisement -Advertisement

रैली का आयोजन पैरालीगल वॉलेन्टियर्स (पीएलवी) द्वारा किया गया, जिसमें चौधरी गौरव पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

- Advertisement -Advertisement

पीएलवी ने आमजन को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न सुलह योग्य एवं लंबित मामलों का सरल, त्वरित और आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। लोगों को लोक अदालत की प्रक्रिया और इसमें सहभागिता के लाभों के प्रति भी जागरूक किया गया।

इस दौरान पीएलवी ने जनसामान्य से अपील की कि वे 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने सुलह योग्य मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का लाभ उठाएं।

रैली के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के पैरालीगल वॉलेन्टियर्स एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031