राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने CHC इकौना और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने CHC इकौना और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
मरीजों से बातचीत कर जाना कुशलक्षेम, गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दिए निर्देश
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इकौना का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सदस्या ने पैथोलॉजी कक्ष, होम्योपैथिक कक्ष, आरबीएसके कक्ष, आयुष्मान कार्ड से संबंधित व्यवस्था, एनबीएसयू, ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम सहित विभिन्न कक्षों एवं सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था मानक के अनुरूप पाई गई।
गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं पर विशेष जोर
सदस्या अंजू प्रजापति ने अस्पताल अधीक्षक को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं के खान-पान, दवा-इलाज और टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सभी पात्र सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और संवेदनशीलता बनाए रखना आवश्यक है।
आंगनबाड़ी केंद्र भामेपारा का भी किया निरीक्षण
इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्या ने विकासखंड इकौना की ग्राम पंचायत इटवरिया स्थित भामेपारा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। बच्चों एवं महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







