नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की फरियाद, 10 शिकायतों में 3 का मौके पर निस्तारण – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की फरियाद, 10 शिकायतों में 3 का मौके पर निस्तारण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

- Advertisement -Advertisement

 महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की फरियाद, 10 शिकायतों में 3 का मौके पर निस्तारण

अंजू प्रजापति बोलीं—बिना भेदभाव हर महिला को मिले सामाजिक सुरक्षा, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

श्रावस्ती। महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित न्याय दिलाने और महिलाओं की समस्याओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति बुधवार को श्रावस्ती पहुंचीं। उन्होंने निरीक्षण भवन भिनगा पहुंचने के बाद पुलिस लाइन सभागार में महिला जनसुनवाई की और पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

- Advertisement -Advertisement

जनसुनवाई के दौरान सदस्य के समक्ष कुल 10 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि कुछ मामले न्यायालय से संबंधित पाए गए। शेष शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

⚖️ महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

अंजू प्रजापति ने कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक महिला को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना महिला आयोग की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को संवेदनशीलता और गंभीरता से लिया जाए तथा मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

🛡️ सम्मान और सुरक्षा से समझौता नहीं

महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों का दायित्व है कि महिलाओं की छोटी-बड़ी हर शिकायत को गंभीरता से लें, ताकि पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को न्याय के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में महिलाओं के मान-सम्मान और सुरक्षा को कायम रखना जरूरी है।

अंजू प्रजापति ने महिलाओं से पारिवारिक जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास और बेहतर संवाद से पारिवारिक जीवन को सुखद बनाया जा सकता है।

महिला जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031