श्रावस्ती में मेगा शिविर का महाआयोजन! 4687 लाभार्थियों का पंजीकरण, जनपद न्यायाधीश ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
श्रावस्ती में मेगा शिविर का महाआयोजन! 4687 लाभार्थियों का पंजीकरण, जनपद न्यायाधीश ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबी
दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल और स्मार्ट छड़ी, हजारों लोगों को सरकारी योजनाओं का मिला लाभ
श्रावस्ती। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रावस्ती में मेगा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को तथागत सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर भिनगा में आयोजित शिविर में हजारों लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश चन्द ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता रही।
4687 लाभार्थियों का पंजीकरण, 3150 लोगों को मिला लाभ
मेगा सहायता एवं सेवा शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कुल 4687 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से लगभग 3150 लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश रमेश चन्द ने दो लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपकर उन्हें लाभान्वित किया। वहीं 10 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत दो लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए गए।
दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और स्मार्ट छड़ी, जरूरतमंदों को मिली राहत
शिविर में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत सहायता सामग्री वितरित की गई। इनमें वृद्धावस्था पेंशन प्रमाण पत्र, विश्वकर्मा योजना की टूलकिट, हियरिंग मशीन, बीज किट, स्मार्ट छड़ी, राशन कार्ड, शौचालय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड एवं स्प्रिंकलर मशीन शामिल रहे।
इस पहल से जरूरतमंदों, किसानों और दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिली।
न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रामचन्द्र यादव, अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी अवनीश गौतम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया सहित न्यायिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा ने किया। अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने की पहल
मेगा सहायता एवं सेवा शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक ही मंच पर लाकर पात्र लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराना रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







