नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दहेज के लिए बहू की हत्या का आरोपी ससुर गिरफ्तार! सिरसिया पुलिस ने नहर पुल से दबोचा, लकड़ी के टुकड़े से सिर पर वार करने का आरोप – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

दहेज के लिए बहू की हत्या का आरोपी ससुर गिरफ्तार! सिरसिया पुलिस ने नहर पुल से दबोचा, लकड़ी के टुकड़े से सिर पर वार करने का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दहेज के लिए बहू की हत्या का आरोपी ससुर गिरफ्तार! सिरसिया पुलिस ने नहर पुल से दबोचा, लकड़ी के टुकड़े से सिर पर वार करने का आरोप

बनकटवा कला हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था आरोपी

श्रावस्ती। थाना सिरसिया क्षेत्र के चर्चित बनकटवा कला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दहेज की मांग को लेकर बहू को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने के आरोप में वांछित चल रहे ससुर निराम अली को सिरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 30 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर तेंदुआ रतनपुर के पास नहर पुल से आरोपी को दबोचा।

- Advertisement -Advertisement

दहेज की मांग और प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, बलरामपुर जनपद के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बुधीपुर बंजरिया निवासी ननकऊ पुत्र मोहम्मद नकी ने 28 अक्टूबर को थाना सिरसिया में तहरीर दी थी। आरोप लगाया गया था कि उनकी पोती सुबीना को उसके ससुर निराम अली पुत्र सुबराती निवासी बनकटवा कला, थाना सिरसिया द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था।

- Advertisement -Advertisement

तहरीर में आरोप लगाया गया कि लकड़ी के चिरान के टुकड़े से सिर पर प्रहार कर सुबीना की हत्या कर दी गई।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा

शिकायत के आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा अपराध संख्या 286/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 85, 80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी निराम अली को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया गया।

एसपी के निर्देशन में हुई गिरफ्तारी

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा आलोक कुमार के निर्देशन में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सिरसिया दीपक कुमार दूबे ने किया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30