बच्चों की पढ़ाई को मिला नया सहारा, द हंस फाउंडेशन ने बांटी शैक्षणिक सामग्री
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बच्चों की पढ़ाई को मिला नया सहारा, द हंस फाउंडेशन ने बांटी शैक्षणिक सामग्री
कॉपी-पेन और ज्योमेट्री बॉक्स पाकर खिले बच्चों के चेहरे, पढ़ाई के प्रति बढ़ा उत्साह
श्रावस्ती। ब्लॉक सिरसिया अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकुरभुकवा में द हंस फाउंडेशन की ओर से बच्चों को कॉपी, पेन एवं ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्विजेंदु प्रकाश त्रिपाठी के साथ द हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि आशू सिंह (लाइफ स्किल एजुकेटर), अंकित मिश्रा (ट्यूटर) एवं रामदीन (ट्यूटर) मौजूद रहे।
द हंस फाउंडेशन की टीम द्वारा विद्यालय में बच्चों के साथ नियमित रूप से पुस्तकालय, लाइफ स्किल, विज्ञान एवं गणित से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां एवं सत्र संचालित किए जाते हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के साथ-साथ रचनात्मक सोच, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और जीवन कौशल को बढ़ावा देना है।
बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वितरित की गई सामग्री से उन्हें पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। सामग्री प्राप्त करने के बाद बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करते हुए नियमित अध्ययन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विद्यालय परिवार की ओर से द हंस फाउंडेशन की इस पहल को बच्चों के शैक्षणिक विकास की दिशा में उपयोगी प्रयास बताया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







