नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गन्ने के खेत में मिली जिंदगी की पुकार! खून से लथपथ नवजात बच्ची को देखकर दहल उठे ग्रामीण – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

गन्ने के खेत में मिली जिंदगी की पुकार! खून से लथपथ नवजात बच्ची को देखकर दहल उठे ग्रामीण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गन्ने के खेत में मिली जिंदगी की पुकार! खून से लथपथ नवजात बच्ची को देखकर दहल उठे ग्रामीण

 

- Advertisement -Advertisement

बलरामपुर में सुबह-सुबह मचा हड़कंप, खेत में मिली कुछ ही समय पहले जन्मी बच्ची

बलरामपुर। सुबह का वक्त… गन्ने के खेत के बीच अचानक नजर पड़ी तो सामने का मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए। एक नवजात बच्ची खेत में पड़ी थी। बच्ची के शरीर पर खून लगा था और वह ठंड से बेहाल थी।

- Advertisement -Advertisement

मामला तुलसीपुर थाना क्षेत्र के महादेव जमुनी और मदरहवा गांव के बीच का है। गुरुवार सुबह खेत के आसपास मौजूद महिलाओं की नजर नवजात बच्ची पर पड़ी। बच्ची को इस हालत में देखकर उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान रामकुमार समेत ग्रामीणों ने डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचते ही शुरू हुआ इलाज

अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची की हालत देख तत्काल उपचार शुरू किया। सीएचसी तुलसीपुर के चिकित्साधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के समय बच्ची का शरीर काफी ठंडा था। चिकित्सकों ने उसके शरीर पर लगा खून साफ किया, प्राथमिक उपचार किया और निगरानी में रखा। फीड कराने के बाद बच्ची की हालत में सुधार बताया गया।

बच्ची को अस्पताल पहुंचाने में धर्मेंद्र वर्मा, देवेंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार गिरी समेत ग्रामीणों और दो महिलाओं ने सहयोग किया।

सबसे बड़ा सवाल—कौन छोड़ गया मासूम को?

नवजात बच्ची आखिर गन्ने के खेत तक कैसे पहुंची? उसे वहां कौन छोड़ गया और उसके पीछे की पूरी कहानी क्या है? इन सवालों का जवाब अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल ग्रामीणों की तत्परता से मासूम को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। एक तरफ खेत में मिली नवजात की खबर ने लोगों को झकझोर दिया, तो दूसरी तरफ समय पर मिली मदद ने उसकी जिंदगी बचाने की उम्मीद जगा दी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031