नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हजारों समर्थकों के साथ ‘साइकिल’ पर सवार हुए डॉ. आरके मिश्रा और पूर्व बसपा प्रत्याशी नीतू मिश्रा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

हजारों समर्थकों के साथ ‘साइकिल’ पर सवार हुए डॉ. आरके मिश्रा और पूर्व बसपा प्रत्याशी नीतू मिश्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

- Advertisement -Advertisement

 हजारों समर्थकों के साथ ‘साइकिल’ पर सवार हुए डॉ. आरके मिश्रा और पूर्व बसपा प्रत्याशी नीतू मिश्रा

 विधानसभा चुनाव से पहले श्रावस्ती में बड़ा सियासी उलटफेर, अखिलेश यादव ने दिलाई सपा की सदस्यता

श्रावस्ती। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले श्रावस्ती की राजनीति में शनिवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। आरके हॉस्पिटल के संचालक एवं चिकित्सक डॉ. आरके मिश्रा और उनकी पत्नी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व बसपा प्रत्याशी नीतू मिश्रा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

- Advertisement -Advertisement

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।

विधानसभा 290 में सियासी हलचल तेज

डॉ. आरके मिश्रा और नीतू मिश्रा के सपा में शामिल होने के बाद विधानसभा क्षेत्र 290 श्रावस्ती में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के सपा में जुड़ने की चर्चा के बाद स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

 टिकट को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म

सपा में शामिल होने के बाद विधानसभा क्षेत्र 290 से संभावित प्रत्याशी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी किसी प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन समर्थकों के बीच डॉ. आरके मिश्रा और नीतू मिश्रा को संभावित दावेदार के तौर पर देखा जाने लगा है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, डॉ. आरके मिश्रा की चिकित्सक के रूप में क्षेत्र में पहचान और नीतू मिश्रा का पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं बसपा प्रत्याशी के रूप में राजनीतिक अनुभव सपा के लिए कितना प्रभावी साबित होता है, इसका फैसला आने वाले समय में चुनावी मैदान में होगा।

बदले समीकरण, विपक्ष की रणनीति पर भी नजर

सपा में इस नए जुड़ाव के बाद विधानसभा क्षेत्र 290 में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। विपक्षी दल भी इस घटनाक्रम के बाद अपनी रणनीति को लेकर सक्रिय हो सकते हैं।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में श्रावस्ती के अलावा अन्य जिलों के कई नेताओं ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें पीलीभीत के पूर्व विधायक हेमराज वर्मा, राम अवतार सैनी और श्याम नारायण कोरी समेत अन्य नेता शामिल रहे।

 अब चुनावी मैदान में क्या होगा असर?

डॉ. आरके मिश्रा और नीतू मिश्रा के सपा में शामिल होने के बाद श्रावस्ती की सियासत में नए समीकरण बनने लगे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह सियासी कदम विधानसभा क्षेत्र 290 में सपा को कितनी मजबूती देता है और आगामी चुनाव में मुकाबले की तस्वीर किस तरह बदलती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31