श्रावस्ती में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रही महिला की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
श्रावस्ती में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रही महिला की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
भिनगा क्षेत्र के परसिया राजा गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
श्रावस्ती। जिले के भिनगा क्षेत्र स्थित परसिया राजा गांव में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब महिला अपने खेत में कृषि कार्य कर रही थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसिया राजा निवासी अनीता यादव (38 वर्ष), पत्नी ननके यादव रविवार शाम करीब सात बजे खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर लक्ष्मणपुर बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र राय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल की।
पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिनगा भेज दिया। घटना के समय प्रधान प्रतिनिधि पंकज वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।
इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







