नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, डीएम और एसपी ने जमुनहा सीमा क्षेत्र का किया निरीक्षण – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, डीएम और एसपी ने जमुनहा सीमा क्षेत्र का किया निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, डीएम और एसपी ने जमुनहा सीमा क्षेत्र का किया निरीक्षण।

- Advertisement -Advertisement

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती, 6 जुलाई 2026। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने थाना मल्हीपुर क्षेत्र के जमुनहा बॉर्डर सहित अन्य सीमावर्ती गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा सतर्कता संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सीमा पर तैनात पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों को निर्देश दिए कि अवैध तस्करी, आपराधिक गतिविधियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में तैनात सभी सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।

 

अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों के स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दें। साथ ही सामाजिक सौहार्द, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का भी आह्वान किया।

 

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान, प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर महेंद्र कुमार सिंह सहित एसएसबी के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

 

प्रशासन के अनुसार निरीक्षण के दौरान संपूर्ण सीमा क्षेत्र की स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण पाई गई। अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित विभागों को निरंतर सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930