नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तीसरे दिन घर पहुंचा कमलेश का शव, सिसवारा में चीख-पुकार से गमगीन हुआ माहौल – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

तीसरे दिन घर पहुंचा कमलेश का शव, सिसवारा में चीख-पुकार से गमगीन हुआ माहौल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

तीसरे दिन घर पहुंचा कमलेश का शव, सिसवारा में चीख-पुकार से गमगीन हुआ माहौल

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार, गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात

श्रावस्ती। गिलौला थाना क्षेत्र के सिसवारा गांव के मदारपुरवा में भूमि विवाद के दौरान कमलेश कुमार की मौत के बाद गुरुवार को तीसरे दिन उनका शव गांव पहुंचा। शव के साथ मुंबई से मृतक का बड़ा बेटा भी घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

- Advertisement -Advertisement

परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में कमलेश के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

- Advertisement -Advertisement

भूमि विवाद के दौरान हुआ था हादसा

बताया गया कि 22 सितंबर को भूमि विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व टीम के साथ गिलौला पुलिस सिसवारा गांव पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पांच महिलाओं और एक पुरुष को सरकारी वाहन से थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कमलेश ने वाहन का गेट खोलकर चलती गाड़ी से कूदने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस-राजस्व टीम पर लगाए गंभीर आरोप

दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने पुलिस और राजस्व टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि विवादित भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन था और पुलिस की मौजूदगी में जमीन पर कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा था।

हालांकि, परिजनों द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अधिकारियों पर भी हुई कार्रवाई

मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने गिलौला थानाध्यक्ष आशीष कुमार, उपनिरीक्षक इन्द्रदेव पटेल और आरक्षी परविन्दर कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया है। निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता को नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

जांच समिति गठित

राजस्व और पुलिस की भूमिका की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है। प्रशासन के अनुसार, फिलहाल गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031