नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 25 सितंबर से POCSO पर बड़ा जागरूकता अभियान, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलेगा विशेष अभियान – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

25 सितंबर से POCSO पर बड़ा जागरूकता अभियान, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलेगा विशेष अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

25 सितंबर से POCSO पर बड़ा जागरूकता अभियान, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलेगा विशेष अभियान

चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और प्रभातफेरी से होगा जागरूकता संदेश; 1098 पर सूचना देने की अपील

श्रावस्ती। गांधी जयंती के अवसर पर जिले में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण प्रदान करने वाले POCSO अधिनियम, 2012 के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

- Advertisement -Advertisement

अभियान के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, प्रभातफेरी सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों के प्रति होने वाले यौन अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ आमजन को बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

- Advertisement -Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया ने संबंधित विभागों के साथ बैठक में अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके प्रति होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए POCSO कानून के प्रति आमजन की जागरूकता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न एवं शोषण के मामलों को गंभीरता से लिया जाता है। अभिभावकों, नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों को बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।

सचिव ने अपील की कि यदि किसी बच्चे के साथ दुर्व्यवहार, यौन उत्पीड़न या शोषण की जानकारी मिलती है तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा स्थानीय पुलिस को सूचना दें। बच्चों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विश्राम, प्राचार्य बसंत कुमार, प्रभारी निरीक्षक लाल साहब सिंह, शिक्षा विभाग से ज्ञानेन्द्र तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031