लखनऊ में डबल मर्डर और सुसाइड: पत्नी और बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी किया शूट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
लखनऊ में डबल मर्डर और सुसाइड: पत्नी और बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी किया शूट
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े गोलीकांड से हड़कंप मच गया। एक शख्स ने अपनी पत्नी और बहन को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
मृतकों की पहचान दिव्या मिश्रा और सीमा वाजपेयी के रूप में हुई है। दिव्या ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं और आरोपी मानस की पत्नी बताई जा रही हैं। सीमा वाजपेयी आरोपी की बहन थीं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात ICICI बैंक के बाहर हुई। आरोपी ने दोनों महिलाओं पर फायरिंग की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में दोनों की मौत हो गई।
दोनों पर गोली चलाने के बाद आरोपी मानस ने खुद को भी गोली मार ली। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वारदात के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







