नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पेपर लीक के विरोध में छात्रों के समर्थन में उतरे सपा नगर अध्यक्ष शादाब रईनी, भिनगा धरने में शामिल – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

पेपर लीक के विरोध में छात्रों के समर्थन में उतरे सपा नगर अध्यक्ष शादाब रईनी, भिनगा धरने में शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पेपर लीक के विरोध में छात्रों के समर्थन में उतरे सपा नगर अध्यक्ष शादाब रईनी, भिनगा धरने में शामिल

2027 विधानसभा चुनाव की संभावित दावेदारी के बीच युवाओं के मुद्दे पर दिखी सक्रियता, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर छात्रों में बढ़ते आक्रोश के बीच समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष (इकौना) शादाब रईनी छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आए। शुक्रवार देर रात वह भिनगा पहुंचे और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर छात्रों की मांगों का समर्थन किया।

- Advertisement -Advertisement

धरने को संबोधित करते हुए शादाब रईनी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार होने वाली अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्रों के साथ अन्याय किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी और मजबूत परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

- Advertisement -Advertisement

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि शादाब रईनी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में दावेदारी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों के मुद्दे पर उनकी सक्रियता को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

धरना स्थल पर शादाब रईनी ने कहा,

“पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। हम छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनकी न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और ऐसी व्यवस्था बनाए कि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके।”

धरने में पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान, जिला अध्यक्ष सर्वजीत यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामराज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजू यादव, अब्दुल माजिद, मुन्ना, अब्दुल लतीफ, मुलायम यादव, अनिल यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की।

रिपोर्ट: बिराट न्यूज़ 24 लाइव | श्रावस्ती

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31