नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेत में उतरीं DM अन्नपूर्णा गर्ग! धान की क्रॉप कटिंग कर परखी उपज, 55 कुंतल प्रति हेक्टेयर निकली पैदावार – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

खेत में उतरीं DM अन्नपूर्णा गर्ग! धान की क्रॉप कटिंग कर परखी उपज, 55 कुंतल प्रति हेक्टेयर निकली पैदावार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खेत में उतरीं DM अन्नपूर्णा गर्ग! धान की क्रॉप कटिंग कर परखी उपज, 55 कुंतल प्रति हेक्टेयर निकली पैदावार

राजापुररानी में किसान के खेत पर पहुंचीं जिलाधिकारी, 43.3 वर्गमीटर में धान कटवाकर कराया वजन; किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर बिक्री की अपील

श्रावस्ती। किसानों की फसल उत्पादकता का वास्तविक आंकलन करने के लिए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने शुक्रवार को विकासखंड हरिहरपुर रानी के ग्राम राजापुररानी में धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। डीएम ने किसान हरिभजन के खेत में पहुंचकर अपने सामने धान की फसल कटवाई और मड़ाई के बाद उसका वजन कराकर पैदावार का जायजा लिया।

- Advertisement -Advertisement

क्रॉप कटिंग के दौरान गाटा संख्या-1373 में 43.3 वर्गमीटर क्षेत्रफल में धान की फसल काटी गई। मड़ाई के बाद धान का वजन 23.85 किलोग्राम पाया गया। इसके आधार पर धान की उत्पादकता का आंकलन लगभग 55 कुंतल प्रति हेक्टेयर किया गया।

- Advertisement -Advertisement

क्रॉप कटिंग से होगा फसल उत्पादकता का सही आंकलन

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष क्रॉप कटिंग कराई जाती है। इसके माध्यम से किसानों की फसल पैदावार का वास्तविक आंकलन किया जाता है। क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े कृषि उत्पादन की स्थिति को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्रावस्ती में धान खरीद के लिए बनाए गए 42 क्रय केंद्र

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष जनपद श्रावस्ती में धान खरीद के लिए कुल 42 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज सरकारी धान क्रय केंद्रों पर बेचें, ताकि उन्हें उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके और बिचौलियों से बचाव हो सके।

धान बिक्री के लिए पंजीकरण और नवीनीकरण अनिवार्य

जिलाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण अथवा नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा।

किसान स्वयं अथवा जनसूचना केंद्रों और किसान मित्र ऐप के माध्यम से पंजीकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

मौके पर मौजूद रहे अधिकारी

क्रॉप कटिंग निरीक्षण के दौरान तहसीलदार भिनगा सौरभ सिंह, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर दीक्षा अग्रवाल, अपर सांख्यिकी अधिकारी अविनाश कुशवाहा, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बिरात न्यूज 24 लाइव | श्रावस्ती

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031