नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पोषण योजनाओं में लापरवाही पर DM अन्नपूर्णा गर्ग का सख्त रुख, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर DM अन्नपूर्णा गर्ग का सख्त रुख, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर DM अन्नपूर्णा गर्ग का सख्त रुख, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी

आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित निगरानी के निर्देश, पात्र लाभार्थियों को मानक के अनुसार पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने पर जोर

श्रावस्ती। जिले में पोषण योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पोषण योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -Advertisement

बैठक में जिलाधिकारी ने नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर प्रतिबद्ध है। ऐसे में योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

- Advertisement -Advertisement

पोषण ट्रैकर पर कम फीडिंग मिलने से डीएम नाराज

समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर ऐप पर एफआरएस (चेहरा पहचान प्रणाली) एवं दक्षता मापन की फीडिंग कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।

उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुनिश्चित करने तथा सीडीपीओ एवं मुख्य सेविकाओं को नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा।

टीएचआर वितरण में लापरवाही पर सख्ती

बैठक में बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग, टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण, डोर-टू-डोर भ्रमण, आधार सत्यापन और ई-कवच ऐप पर सैम (गंभीर कुपोषित) बच्चों के प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सुधार की प्रगति की समीक्षा की गई।

एफआरएस के माध्यम से टीएचआर वितरण की स्थिति सबसे कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार पोषाहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने योजनाओं की नियमित निगरानी कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने पर जोर दिया।

बैठक में कई विभागीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी ने किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, डीसी एनआरएलएम संदीप कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, डेवलपमेंट पार्टनर्स, सभी सीडीपीओ, मुख्य सेविकाएं एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

बिरात न्यूज 24 लाइव | श्रावस्ती

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031