नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजकीय इंटर कॉलेज बर्गा बर्गी में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

राजकीय इंटर कॉलेज बर्गा बर्गी में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजकीय इंटर कॉलेज बर्गा बर्गी में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

श्रावस्ती। विकासखंड हरिहरपुर रानी के राजकीय इंटर कॉलेज बर्गा बर्गी में विज्ञान फाउंडेशन के तत्वावधान में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। AHTU थाना, SJPU एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, श्रावस्ती के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 150 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें 85 पुरुष और 65 महिलाएं शामिल रहीं।

- Advertisement -Advertisement

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों, अभिभावकों और समुदाय को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल सुरक्षा, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, साइबर अपराध तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों के प्रति जागरूक करना था।

- Advertisement -Advertisement

बाल श्रम और बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि AHTU प्रभारी इंस्पेक्टर लाल साहब सिंह ने बाल श्रम एवं बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों से कम उम्र में काम कराना और उनका बाल विवाह कराना कानून के तहत दंडनीय हो सकता है। उन्होंने मानव तस्करी के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।

बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया जोर

विज्ञान फाउंडेशन के पंचायत फैसिलिटेटर अरुण शर्मा ने संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उन्हें बाल श्रम में लगाने से बचें।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. परमानन्द ने शिक्षा को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए।

फिल्म और नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान ‘बढ़ते बच्चे’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान करने तथा किसी असहज स्थिति में ‘NO, GO, TELL’ के नियम का पालन करने की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त बच्चों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में भी बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते सहायता प्राप्त की जा सके।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह और मानव तस्करी जैसी सामाजिक समस्याओं की रोकथाम में अभिभावकों एवं समुदाय की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30