नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर पहुंचे DM-SP, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर पहुंचे DM-SP, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर पहुंचे DM-SP, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बर्रोह घाट पर तैयारियों का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम भेलागांव स्थित बर्रोह घाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

- Advertisement -Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

वहीं, श्रावस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031