डीएम ने ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ में सुनीं महिलाओं की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
डीएम ने ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ में सुनीं महिलाओं की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
श्रावस्ती। आयुक्त देवीपाटन मंडल, गोंडा दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर मंडल के जनपदों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिला फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं ने पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाए जाने से संबंधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौंपे।
जिलाधिकारी ने सभी महिला फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहें, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर मौके पर जाकर शिकायतों की वास्तविक स्थिति की जांच करें और समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







