नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीमा सुरक्षा के साथ कस्टम अफसरों को भी दक्ष बना रही SSB, 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

सीमा सुरक्षा के साथ कस्टम अफसरों को भी दक्ष बना रही SSB, 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सीमा सुरक्षा के साथ कस्टम अफसरों को भी दक्ष बना रही SSB, 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भिनगा (श्रावस्ती)। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), भिनगा में कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देशन में कस्टम विभाग के 47 इंस्पेक्टरों के लिए 10 दिवसीय वेपन ड्रिल एवं शारीरिक प्रशिक्षण (PT) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

- Advertisement -Advertisement

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर NICN, लखनऊ के असिस्टेंट डायरेक्टर राजीव पांडेय विशेष रूप से मौजूद रहे। वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उनका स्वागत किया।

- Advertisement -Advertisement

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वेपन ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, अनुशासन, सुरक्षा प्रक्रियाओं तथा ड्यूटी के दौरान आवश्यक सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों की शारीरिक दक्षता, आत्मविश्वास और कार्यकुशलता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

SSB अधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण का उद्देश्य सुरक्षा एवं प्रवर्तन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, क्षमता निर्माण को मजबूत करना तथा अधिकारियों की पेशेवर दक्षता को बढ़ावा देना है।

10 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षा संबंधी विभिन्न परिस्थितियों में बेहतर ढंग से कार्य करने और आवश्यक समय पर प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार किया जाएगा।

इस अवसर पर 62वीं वाहिनी SSB के अधिकारी एवं अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031