नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रमिकों के लिए लगा बड़ा कैंप, 131 का श्रम कार्ड पंजीकरण; स्वास्थ्य जांच के साथ मुफ्त दवाओं का वितरण – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रमिकों के लिए लगा बड़ा कैंप, 131 का श्रम कार्ड पंजीकरण; स्वास्थ्य जांच के साथ मुफ्त दवाओं का वितरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 श्रमिकों के लिए लगा बड़ा कैंप, 131 का श्रम कार्ड पंजीकरण; स्वास्थ्य जांच के साथ मुफ्त दवाओं का वितरण

इकौना में श्रम विभाग और विज्ञान फाउंडेशन की पहल, असंगठित श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर

इकौना। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से बेचु बाबा चौराहा, इकौना में श्रम कार्ड पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया। श्रम विभाग एवं विज्ञान फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिक पहुंचे।

- Advertisement -Advertisement

कैंप के दौरान श्रम विभाग और विज्ञान फाउंडेशन की टीम ने श्रमिकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया और पात्र श्रमिकों को श्रम कार्ड पंजीकरण की प्रक्रिया में सहयोग दिया। शिविर में कुल 131 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया।

- Advertisement -Advertisement

श्रम कार्ड पंजीकरण के साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष पहल की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने पंजीकृत श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान जरूरत के अनुसार श्रमिकों को दवाएं भी वितरित की गईं।

आयोजकों के अनुसार, ऐसे शिविरों का उद्देश्य श्रमिकों को श्रम कार्ड और उससे जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

शिविर के माध्यम से श्रमिकों को यह भी बताया गया कि सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के लिए सही दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराना जरूरी है। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाने पर जोर दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031