नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 62वीं वाहिनी SSB में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भंडारे में जवानों ने ग्रहण किया प्रसाद – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

62वीं वाहिनी SSB में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भंडारे में जवानों ने ग्रहण किया प्रसाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

62वीं वाहिनी SSB में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भंडारे में जवानों ने ग्रहण किया प्रसाद

गणेश चतुर्दशी पर विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, वाहिनी परिवार ने मांगी सुख-शांति और समृद्धि की कामना

भिनगा, श्रावस्ती। गणेश चतुर्दशी के पावन अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), भिनगा के परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में 24 सितंबर को वाहिनी परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई।

- Advertisement -Advertisement

पूजा-अर्चना के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। पूजा के बाद वाहिनी परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, बलकार्मिकों, संदीक्षा सदस्यों और बच्चों ने सहभागिता की तथा प्रसाद ग्रहण किया।

- Advertisement -Advertisement

कार्यक्रम में संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती प्रेरणा शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर, उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा और गोबर्धन पुजारी समेत अधिकारी, जवान, संदीक्षा सदस्य और उनके बच्चे मौजूद रहे।

आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश

कार्यक्रम का उद्देश्य वाहिनी परिवार के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामूहिक एकता की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर सभी ने भगवान गणेश से सुख, शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की मंगलकामना की।

गणेश चतुर्दशी के इस आयोजन ने वाहिनी परिसर में धार्मिक आस्था के साथ-साथ पारिवारिक और सामुदायिक एकता का संदेश भी दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031