नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीतापुर में श्रावस्ती के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

सीतापुर में श्रावस्ती के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सीतापुर में श्रावस्ती के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के संग्रामगंज ग्राम पंचायत के मजरा बनकटवा निवासी करीब 35 वर्षीय विजय यादव पुत्र फकीरे लाल यादव की सीतापुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

- Advertisement -Advertisement

जानकारी के अनुसार, विजय बुधवार को चंडीगढ़ से सवारियां लेकर श्रावस्ती लौट रहे थे। रात करीब एक बजे बस सीतापुर जिले के खैराबाद क्षेत्र में पहुंची। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक अधिक होने के कारण विजय बस से नीचे उतर गए। कुछ देर बाद वह सड़क पर घायल अवस्था में मिले।

- Advertisement -Advertisement

बताया गया कि बस चालक बस को करीब 500 मीटर आगे ले गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने बस चालक को जानकारी दी कि उनके साथ का युवक सड़क पर घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है। सूचना मिलते ही बस चालक और अन्य स्टाफ वापस मौके पर पहुंचे।

विजय के हाथ-पैर और चेहरे के पास चोट के निशान बताए गए हैं। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से लखनऊ के न्यू मेडलाईफ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि विजय यादव बस चालक नहीं थे, बल्कि बस की देखरेख और संचालन से जुड़े कार्य संभालते थे। यह बस उनके गांव के मित्र दिलीप के नाम पंजीकृत बताई जा रही है। इसी बस के माध्यम से श्रावस्ती के लोगों को दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना समेत अन्य शहरों तक लाने-ले जाने का काम किया जाता था।

विजय की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ लोगों द्वारा घटना को सड़क पर अधिक ट्रैफिक के दौरान हुई दुर्घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि परिजन घटना की परिस्थितियों को लेकर जांच की मांग कर रहे हैं। मौत की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

गुरुवार सुबह विजय का शव बनकटवा गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता फकीरे लाल यादव ने बेटे की मौत की जांच कराने और पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही विजय यादव की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में आधिकारिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031