नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गिलौला थाने में बड़ा फेरबदल: थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

गिलौला थाने में बड़ा फेरबदल: थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गिलौला थाने में बड़ा फेरबदल: थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

राजेश कुमार गुप्ता बने नए प्रभारी निरीक्षक, एसपी राहुल भाटी ने जारी किया आदेश

श्रावस्ती। जनहित एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बुधवार को पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए थाना गिलौला के थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

- Advertisement -Advertisement

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना गिलौला के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक आशीष कुमार, उपनिरीक्षक इन्द्रदेव पटेल एवं आरक्षी परविन्दर कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है।

- Advertisement -Advertisement

वहीं, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता को थाना गिलौला का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल जनहित में उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती के बाद थाना गिलौला की पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग की ओर से कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031