डिंगुराजोत मोड़ पर पुलिस की दबिश, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
डिंगुराजोत मोड़ पर पुलिस की दबिश, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
श्रावस्ती। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के बीच नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मथुरा रोड स्थित डिंगुराजोत मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की चेकिंग के दौरान टीम को मुखबिर से आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने डिंगुराजोत मोड़, मथुरा रोड के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलहू पुत्र दुखीराम, निवासी वंशगोपालपुरवा, दा. कटरा, थाना नवीन मॉडर्न, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।
मामले को लेकर नवीन मॉडर्न पुलिस थाने में मु0अ0सं0 0125/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक सिंह द्वारा की जा रही है, जबकि कार्रवाई थाना प्रभारी जयहरी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







