नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साइबर ठगी के म्यूल खातों का संचालन करने वाला आरोपी गिरफ्तार – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

साइबर ठगी के म्यूल खातों का संचालन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

साइबर ठगी के म्यूल खातों का संचालन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

तीन बैंक खातों में करीब 1 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन, NCRP पर मिलीं 9 शिकायतें

श्रावस्ती। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भिनगा पुलिस ने साइबर ठगी के लिए म्यूल बैंक खातों का संचालन करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन खातों में साइबर ठगी की रकम मंगवाने के बाद उसका आहरण और विभिन्न बैंक खातों में हस्तांतरण करता था।

- Advertisement -Advertisement

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम चंद्रकेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी साइबर आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक भिनगा राजप्रकाश सिंह के नेतृत्व में हुई।

- Advertisement -Advertisement

तीन खातों में मिला करीब एक करोड़ का संदिग्ध लेन-देन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजयभान सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह, निवासी ग्राम गुलरा, पोस्ट पटना खरगौरा, थाना भिनगा के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के तीन बैंक खातों की जांच में NCRP पोर्टल पर साइबर धोखाधड़ी से संबंधित नौ शिकायतें मिली हैं। जांच के दौरान इन खातों में कम समय के भीतर करीब एक करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया।

HDFC बैंक में कर चुका है काम

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में HDFC बैंक शाखा भिनगा में अस्थायी रूप से ब्रांच सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्य कर चुका था। पुलिस का आरोप है कि उसने बैंकिंग संबंधी जानकारी और सुविधाओं का दुरुपयोग करते हुए साइबर अपराध में सहयोग किया।

सरकारी योजनाओं और निवेश का लालच देकर खुलवाते थे खाते

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नेटवर्क लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट में फायदा दिलाने का लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाता था। इसके बाद खातों की ATM, पासबुक और चेकबुक आदि अपने कब्जे में लेकर उनमें साइबर ठगी की रकम मंगाई जाती थी।

बाद में रकम को अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित कर उसका सेटलमेंट किया जाता था। पुलिस के मुताबिक, इस प्रक्रिया का उद्देश्य साइबर ठगी की रकम के स्रोत को छिपाना था।

दस्तावेज और स्वाइप मशीन बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज और साइबर ठगी में इस्तेमाल की गई स्वाइप मशीन बरामद करने का दावा किया है।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली भिनगा में मु0अ0सं0 433/2026, धारा 318(4), 238 बीएनएस एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031