नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीएमओ के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

सीएमओ के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सीएमओ के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर

संयुक्त जिला अस्पताल और सीएचसी लक्ष्मनपुर का किया निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय और सीएचसी लक्ष्मनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को समय से इलाज, दवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं सीएचसी लक्ष्मनपुर में एक चिकित्सा अधिकारी के ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -Advertisement

पीएमएसएमए दिवस पर व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस के दौरान स्वास्थ्यकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन करते मिले। ड्यूटी रोस्टर को लेकर उत्पन्न भ्रम की स्थिति को सीएमओ ने मौके पर ही व्यवस्थित कराया।

- Advertisement -Advertisement

इसके बाद उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का निरीक्षण किया। यहां सभी चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित मिले। केंद्र के सभी बेड भरे हुए पाए गए।

वीएचएसएनडी सत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिलीं अनुपस्थित

सीएमओ ने सिरसिया क्षेत्र के भुजंगा ग्राम पंचायत में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का भी निरीक्षण किया। मौके पर एएनएम बीना वर्मा और आशा उमा देवी उपस्थित मिलीं, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित पाई गईं।

सत्र के दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था। सीएमओ ने ग्रामीणों को किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। मौके पर आवश्यक दवाएं, टीके और उपकरण उपलब्ध मिले।

दोपहर तक 130 मरीजों की ओपीडी

सीएचसी लक्ष्मनपुर के निरीक्षण के दौरान दोपहर 1:15 बजे तक 130 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण हो चुका था। मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की जा रही थीं।

निरीक्षण में कुछ कर्मचारियों का अवकाश मानव संपदा पोर्टल पर नियमानुसार स्वीकृत पाया गया। हालांकि, चिकित्सा अधिकारी डॉ. खुर्शीद अहमद ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को संबंधित चिकित्साधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बेहतर काम करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मातृ-शिशु सुरक्षा, शत-प्रतिशत टीकाकरण और मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031