मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
शक्ति मोबाइल टीम ने चौपाल व जनसंपर्क के जरिए बताए सुरक्षा उपाय, कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन नंबर
श्रावस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर श्रावस्ती पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल, संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और पुलिस की सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल, संदिग्ध वेबसाइट और लिंक से सावधान रहने की अपील की गई। पुलिस टीम ने लोगों को सलाह दी कि वे अपना ओटीपी, बैंकिंग विवरण, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें और मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
हेल्पलाइन और पुलिस सेवाओं की दी जानकारी
महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों, UPCOP ऐप और CCTNS प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
शक्ति मोबाइल टीम ने जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क के बारे में भी आमजन को जानकारी दी और जागरूकता सामग्री वितरित की।
कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। पुलिस टीम ने महिलाओं को अपनी समस्याएं निडर होकर सामने रखने और किसी भी अप्रिय घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







