श्रावस्ती में पुलिस का बड़ा एक्शन! मुठभेड़ के बाद 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
श्रावस्ती में पुलिस का बड़ा एक्शन! मुठभेड़ के बाद 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस पर 6 राउंड फायरिंग, दरोगा घायल; जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली
भिनगा, श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और वांछित अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर छह राउंड फायरिंग की। इस दौरान बचाव करते हुए उपनिरीक्षक अनुराग सिंह घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
अन्टा तिराहे के पास हुई मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, अन्टा तिराहे से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर दो वांछित अपराधियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी।
खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त गिरीश बहेलिया के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी शिव कुमार जायसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सीएचसी भिनगा भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है।
दोनों पर था 50-50 हजार रुपये का इनाम
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त गिरीश बहेलिया के खिलाफ 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, शिव कुमार जायसवाल के खिलाफ 23 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
दोनों अभियुक्त नकबजनी, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामलों में वांछित थे। श्रावस्ती जिले के कोतवाली भिनगा, सिरसिया और सोनवा थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुई चोरी और नकबजनी की घटनाओं में भी पुलिस को दोनों की तलाश थी।
तमंचे, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे, कारतूस, एक पल्सर मोटरसाइकिल, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ने पुलिस टीम की कार्रवाई को सराहा
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस टीम ने साहस और तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित एवं इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
श्रावस्ती पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







