नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नहर में युवक की मौत के बाद बवाल, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

नहर में युवक की मौत के बाद बवाल, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

- Advertisement -Advertisement

नहर में युवक की मौत के बाद बवाल, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

श्रावस्ती। राप्ती योजक नहर में 19 वर्षीय धर्मराज गौतम का शव मिलने के बाद सोमवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। युवक के परिजनों ने मौत को हादसा या आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई। आक्रोशित परिजनों ने ईदगाह तिराहे के पास सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार न करने की बात कही।

- Advertisement -Advertisement

जानकारी के अनुसार, शनिवार को राप्ती योजक नहर में धर्मराज गौतम का शव बरामद हुआ था। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा।

परिजनों ने धर्मराज की पत्नी, साढ़ू, साढ़ूवाइन और साले पर युवक की हत्या में संलिप्तता का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी होने तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके बाद परिजनों ने शव को ईदगाह तिराहे के समीप सड़क पर रख दिया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। हालांकि, युवक की मौत को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

हादसा, आत्महत्या या हत्या?

धर्मराज गौतम की मौत नहर में डूबने से हुई दुर्घटना थी, आत्महत्या थी या फिर इसके पीछे कोई साजिश थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930