नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ से गूंजा श्रावस्ती स्टेडियम, राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ से गूंजा श्रावस्ती स्टेडियम, राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

- Advertisement -Advertisement

 ‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ से गूंजा श्रावस्ती स्टेडियम, राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज

 डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया शुभारंभ, हॉकी-फुटबॉल से लेकर साइकिल और एथलेटिक्स में दिखेगा दमखम

श्रावस्ती। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर श्रावस्ती बहुउद्देशीय क्रीड़ा स्टेडियम में ‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं जनप्रतिनिधिगण ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला क्रीड़ाधिकारी ने बुके भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।

- Advertisement -Advertisement

मैदान में दिखेगा खिलाड़ियों का दम

तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम के तहत हॉकी, साइकिल, फुटबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम में बाल खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से बच्चों में स्वास्थ्य, अनुशासन, एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

मेजर ध्यानचंद की विरासत से प्रेरणा लेने का संदेश

जिलाधिकारी ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्हें हॉकी के जादूगर के रूप में जाना जाता है। भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने खिलाड़ियों से मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल भावना से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के जरिए अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहिए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील तिवारी, जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी, प्राचार्य अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज ज्योति प्रकाश पाण्डेय, हॉकी कोच मुनव्वर हुसैन सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में बाल खिलाड़ी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31