दहेज उत्पीड़न के मामले में तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दहेज उत्पीड़न के मामले में तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कोतवाली भिनगा पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 21 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली भिनगा में मुकदमा अपराध संख्या 399/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त जिशान पुत्र पप्पू, पप्पू पुत्र रहमतुल्ला तथा पप्पू की पत्नी, निवासी मोहल्ला कोट रियासत, कस्बा भिनगा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती को मोहल्ला कोट रियासत से गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







