नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई सतर्कता – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई सतर्कता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई सतर्कता

डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

श्रावस्ती। स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी एवं एसएसबी कमांडेंट श्री अमरेंद्र कुमार वरुण ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किया।

- Advertisement -Advertisement

अधिकारियों ने थाना सिरसिया क्षेत्र के अंतर्गत इंडो-नेपाल के सुइयां बॉर्डर सहित आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों एवं गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीमा स्तंभ संख्या भारत-634 (1) का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सीमा सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी, आपराधिक गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की आवाजाही तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत पुलिस एवं एसएसबी बल द्वारा सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा बलों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सुइयां बॉर्डर पर जवानों ने निकाली तिरंगा रैली

- Advertisement -Advertisement

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं एसएसबी कमांडेंट के नेतृत्व में सुइयां बॉर्डर पर 62वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने तिरंगा रैली निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली में पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

*डॉग स्क्वायड ने दिखाया सुरक्षा कौशल*

इस अवसर पर एसएसबी के डॉग स्क्वायड द्वारा डॉग शो एवं डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया गया। प्रशिक्षित श्वानों ने सुरक्षा, खोज एवं संदिग्ध वस्तुओं की पहचान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तत्परता एवं कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया गया।अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा एसएसबी को देने के लिए जागरूक किया।संयुक्त भ्रमण एवं कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं एसएसबी के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930