नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती में मिशन शक्ति फेज-5 का व्यापक अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती में मिशन शक्ति फेज-5 का व्यापक अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती में मिशन शक्ति फेज-5 का व्यापक अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

 

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर श्रावस्ती पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। शक्ति मोबाइल टीम ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के साथ विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल, संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी दी।

- Advertisement -Advertisement

 

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह समेत क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को निडर होकर अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

 

साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

 

जागरूकता कार्यक्रम में सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट और संदिग्ध लिंक से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति भी सचेत किया गया। महिलाओं और बालिकाओं से ओटीपी, बैंकिंग विवरण और अन्य गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करने की अपील की गई।

पुलिस ने मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करने और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

 

UPCOP ऐप और पुलिस सहायता सेवाओं की दी जानकारी

 

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, महिला सुरक्षा सेवाओं, UPCOP ऐप और CCTNS प्रणाली के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

 

पुलिस टीम ने जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी देते हुए जागरूकता सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

 

रिपोर्ट : विराट न्यूज 24 लाइव, श्रावस्ती

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930