नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बलरामपुर: सुंदरघाट जंगल के पास भीषण सड़क हादसा, 10 वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, चार गंभीर घायल। – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

बलरामपुर: सुंदरघाट जंगल के पास भीषण सड़क हादसा, 10 वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, चार गंभीर घायल।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलरामपुर: सुंदरघाट जंगल के पास भीषण सड़क हादसा, 10 वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, चार गंभीर घायल

बलरामपुर | बिराट न्यूज़ 24 लाइव

जनपद बलरामपुर के उतरौला-रेहरा मार्ग पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुंदरघाट जंगल के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

- Advertisement -Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुलसीपुर निवासी इरफान अपनी पत्नी असीसुन्निसा और 10 वर्षीय पुत्री गौसिया के साथ बड़हरा भिटौरा स्थित अपनी मौसी के घर आए थे। वहां से वे मौसी के पुत्र निजामुद्दीन के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर बंजरिया हुसैन लक्ष्मणपुर स्थित ननिहाल जा रहे थे।

- Advertisement -Advertisement

 

इसी दौरान सुंदरघाट जंगल के पास सामने से आ रही राहुल वर्मा उर्फ रोहित की बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे में 10 वर्षीय गौसिया और निजामुद्दीन पुत्र कल्लू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इरफान, असीसुन्निसा, राहुल वर्मा उर्फ रोहित और ईयाजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

सूचना मिलते ही रेहरा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेहरा बाजार पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में राहुल वर्मा उर्फ रोहित की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेहरा बाजार थाना प्रभारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है तथा चार लोग घायल हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031