नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती पुलिस की बड़ी सफलता: 5 दिनों में साइबर ठगी के सात पीड़ितों को लौटाए ₹1.16 लाख से अधिक – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती पुलिस की बड़ी सफलता: 5 दिनों में साइबर ठगी के सात पीड़ितों को लौटाए ₹1.16 लाख से अधिक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती पुलिस की बड़ी सफलता: 5 दिनों में साइबर ठगी के सात पीड़ितों को लौटाए ₹1.16 लाख से अधिक।

- Advertisement -Advertisement

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही श्रावस्ती पुलिस ने बीते पांच दिनों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जिले की विभिन्न थाना साइबर सेल टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के सात पीड़ितों को कुल 1.16 लाख रुपये से अधिक की ठगी गई धनराशि वापस दिलाई है। इस कार्रवाई से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है।

 

पुलिस के अनुसार, कोतवाली भिनगा, हरदत्तनगर गिरण्ट, सिरसिया और इकौना थाना क्षेत्रों की साइबर सेल टीमों ने तकनीकी और विधिक समन्वय के माध्यम से अलग-अलग मामलों में धनराशि रिकवर कर पीड़ितों के खातों में वापस कराई।

 

कोतवाली भिनगा साइबर सेल ने मो. अयूब के खाते से यूपीआई के माध्यम से ठगे गए 49,999 रुपये की पूरी राशि वापस कराई। पीड़ित ने 9 मई 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को धनराशि वापस दिलाई गई।

 

इसी प्रकार, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट क्षेत्र के ओम प्रकाश से यूपीआई के जरिए ठगे गए 33,000 रुपये भी सफलतापूर्वक उनके खाते में वापस कराए गए। यह शिकायत 9 जून 2026 को दर्ज की गई थी।

 

थाना सिरसिया साइबर सेल ने सुमन पत्नी रामगोपाल के खाते से ठगे गए 3,000 रुपये को 1930 साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के आधार पर वापस कराया।

 

वहीं, थाना इकौना साइबर सेल ने राजेश कुमार के खाते से ठगे गए 5,000 रुपये को एमआरएम (Money Restoration Module) पोर्टल के माध्यम से वापस कराया।

 

कोतवाली भिनगा साइबर सेल ने बदरुदुजा के मामले में यूपीआई के माध्यम से ठगे गए 4,999 रुपये में से 2,000 रुपये की राशि वापस कराई है, जबकि शेष धनराशि की वापसी की प्रक्रिया जारी है।

 

इसी क्रम में, अखंड प्रताप सिंह के खाते से यूपीआई के जरिए ठगे गए 3,500 रुपये की पूरी राशि भी एमआरएम पोर्टल के माध्यम से वापस कराई गई। इस संबंध में शिकायत 5 सितंबर 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी।

 

थाना हरदत्तनगर गिरण्ट साइबर सेल ने आकर्ष मिश्रा के खाते से यूपीआई के माध्यम से ठगे गए 18,797 रुपये की पूरी राशि भी सफलतापूर्वक उनके खाते में वापस कराई।

 

श्रावस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों, तो बिना देरी किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

 

साइबर अपराध के विरुद्ध श्रावस्ती पुलिस की यह कार्रवाई आमजन के लिए राहतभरी और जागरूकता बढ़ाने वाली पहल मानी जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031