नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती में 28 और 29 अक्टूबर को खराब मौसम की आशंका, DM अन्नपूर्णा गर्ग ने जारी की सतर्कता अपील – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती में 28 और 29 अक्टूबर को खराब मौसम की आशंका, DM अन्नपूर्णा गर्ग ने जारी की सतर्कता अपील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती में 28 और 29 अक्टूबर को खराब मौसम की आशंका, DM अन्नपूर्णा गर्ग ने जारी की सतर्कता अपील

तेज हवाएं, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और भारी बारिश की संभावना; किसानों समेत आमजन को सावधानी बरतने की सलाह

श्रावस्ती। मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ केंद्र की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत श्रावस्ती जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। पूर्वानुमान के अनुसार, 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज झोंकेदार हवाएं चलने, गरज-चमक, वज्रपात और भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -Advertisement

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उन्होंने लोगों को अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी है।

- Advertisement -Advertisement

पेड़ों और बिजली के खंभों से रहें दूर

जिला प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान नदी, नहर, तालाब और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की आशंका के बीच खुले मैदानों, पेड़ों, बिजली के खंभों तथा जर्जर भवनों के पास खड़े होने से बचें।

आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित पक्के भवन में आश्रय लेने और खुले स्थानों पर रहने से बचने की अपील की गई है।

किसानों को फसल और पशुओं की सुरक्षा की सलाह

संभावित प्रतिकूल मौसम को देखते हुए किसानों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। किसानों को मौसम की स्थिति के अनुसार अपनी फसलों, पशुओं और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है, ताकि संभावित नुकसान को कम किया जा सके।

अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने कहा है कि किसी भी प्रकार की जनहानि, पशुहानि अथवा अन्य आपदा संबंधी क्षति होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, जिससे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

आपदा की स्थिति में इस नंबर पर करें संपर्क

जिला प्रशासन ने आपदा संबंधी सूचना देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, श्रावस्ती के नियंत्रण कक्ष का टोल-फ्री नंबर 1077 जारी किया है। इसके अतिरिक्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार अथवा संबंधित लेखपाल को भी सूचना दी जा सकती है।

प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक मौसम चेतावनियों और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों पर भरोसा करें। संभावित खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और स्वयं सहित अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031